अबनाः इराक़ में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने मूसिल के कई ईसाई बाहुल क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर लिया है और दसियों हज़ार लोग घरबार छोड़कर भाग गए हैं।
करकूक और सुलेमानिया के एक वरिष्ठ ईसाई पादरी यूसुफ़ तूमा ने फ़्रांस प्रेस से बात करते हुए कहा कि यह एक त्रासदी है, भयावह स्थिति है, हम सुरक्षा परिषद से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग करते है। उनका कहना था कि दसियों हज़ार किसान और स्थानीय लोग घर बार छोड़कर भाग गये हैं और ईसाई बाहुल्य क्षेत्रों की स्थिति इतनी दयनीय है इसे बयान नहीं किया जा सकता।
उनका कहना था कि तकलीफ़, कुरहे क़ौश, बरतला और क्रिमलिस क्षेत्र ईसाई नागरिकों से पूरी तरह ख़ाली हो गए है और पलायनकर्ता किसी भी प्रकार से स्वयं को अरबील की चेक पोस्टों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
यूसुफ़ तूमा का कहना था कि यह नगर अब आतंकवादियों के क़ब्ज़े में हैं और यहां के मूल निवासियों को निकाल दिया गया है और कुछ लोग पैदल ही अरबील पहुंच गये हैं। उनका कहना था कि आतंकवादी अब तक चार लोगों की हत्या कर चुके हैं जिनमें दो बच्चे, एक वृद्ध महिला तथा एक सुरक्षा कर्मी शामिल है।
दूसरी ओर एक अंतर्राष्ट्रीय ईसाई संस्था का कहना है कि इराक़ में ईसाई आबादी का एक चौथाई भाग क़रा क़ौस और उसके आस पास के क्षेत्रों से फ़रार हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है शहर छोड़कर भागने वाले बड़ी दयनीय स्थिति में पहाड़ों में छिपे हुए हैं और उनके पास खाने-पीने की वस्तुओं का भारी आभाव है जिसके कारण अब तक पचास से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में अधिकतर पांच साल से कम से बच्चे और बड़ी आयु के बूढ़े हैं।
8 अगस्त 2014 - 01:41
समाचार कोड: 629696
इराक़ में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने मूसिल के कई ईसाई बाहुल क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा कर लिया है और दसियों हज़ार लोग घरबार छोड़कर भाग गए हैं।